5 सेल्युलाइड कपल

Posted on 23 मार्च 2011 by admin

शाहरूख खान-काजोल
अगर शाहरूख खान ‘किंग ऑफ रोमांस’ समझे जाते हैं तो उन्हें ये खिताब दिलवाने में काजोल का बड़ा हाथ रहा है। काजोल और शाहरूख की जोड़ी जब भी रूपहले पर्दे पर आई है बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया है। असली जिंदगी में इनका शादीशुदा होना कभी भी ‘ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री’ के आड़े नहीं आया। ‘कभी खुशी कभी गम’ के नौ साल बाद एक बार फिर ‘माई नेम इज खान’ की रिकार्ड तोड़ सफलता ने इस तथ्य को सच कर दिखाया कि ये जोड़ी ऑल टाइम सुपर हिट है।
फिल्में-’बाजीगर’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘करण-अर्जुन’ और ‘माई नेम इज खान’।
चर्चित गाने-
सूरज हुआ मध्दम, चांद जलने लगा…(के3जी)
तुझे देखा तो ये जाना सनम…(डीडीएलजे)
मेहंदी लगा के रखना, डोली सजा…(डीडीएलजे)
लड़की बड़ी अनजानी है…(कुछ कुछ होता है)
बाजीगर ओ बाजीगर… (बाजीगर)
ये काली काली आंखें, गोरे गोरे गाल… (बाजीगर)

रितिक रोशन-ऐश्वर्या राय बच्चन
°ðश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन को अगर पर्दे पर रितिक-ऐश्वर्या के अंतरंग दृश्य या फिर कैमिस्ट्री देखर् ईष्या हो जाए तो आश्चर्य नहीं, सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने वाली इस जोड़ी ने हिट फिल्मों के साथ-साथ लीक से हटकर भी काम किया है।
फिल्में- ‘धूम-2′, ‘जोधा अकबर’, ‘गुजारिश’।
चर्चित गानें-
धूम मचा ले… (धूम-2)
उड़ी उड़ी आंखों से उड़ी… (गुजारिश)

अक्षय कुमार-कैटरीना कैफ
वर्तमान में निर्माताओं को बॉक्स ऑफिस पर धन बरसाने वाली जोड़ी अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की ही लगती है। इस जोड़ी पर निर्माता 50 करोड़ रुपए बेधड़क लगाने के लिए तैयार रहते हैं। हाल ही में प्रदर्शित हुई ‘तीस मार खां’ में पहली बार इस जोड़ी को मुंह की खानी पड़ी है। बेसिर पैर की कहानी होने के बावजूद अक्षय-कैटरीना की कैमिस्ट्री से भी फिल्म हिट हो गई है।
फिल्में- ‘दे दनादन’, ‘नमस्ते लंदन’, ‘सिंह इज किंग’, ‘तीस मार खां’, ‘वेलकम’, ‘हमको दीवाना कर गया’।
चर्चित गाने-
शीला की जवानी…(तीस मार खां)
तेरी ओर, तेरी ओर…(सिंह इज किंग)
रफ्ता रफ्ता…(नमस्ते लंदन)
यही होता प्यार…(नमस्ते लंदन)
गले लग जा…(दे दनादन)
पैसा पैसा करती…(दे दनादन)

अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित
बॉलीवुड से हॉलीवुड की राह पकड़ने वाले अनिल कपूर ने फिल्मी दुनिया में कदम 1979 में रखा। कई अभिनेत्रियों के साथ काम कर चुके अनिल कपूर की हिट जोड़ी 1988 में माधुरी दीक्षित के साथ ‘तेजाब’ में बनी थी। तेजाब की अपार सफलता के बाद अनिल-माधुरी की जोड़ी 80 और 90 के दशक में सबसे ‘हॉट’ जोड़ी बन गई जिसने कई सफल फिल्में दी। फिल्म ‘परिंदा’ का किस सीन हो या फिर ‘बेटा’ का धक-धक गाना इस जोड़ी की ऑन स्क्रीन कैमिस्ट्री कुछ अलग अंदाज में बयां करती है।
फिल्में- ‘तेजाब’, ‘परिंदा’, ‘राम लखन’, ‘पुकार’, ‘हिफाजत’, ‘खेल’, ‘किशन कन्हैया’।
चर्चित गाने-
तुमसे मिल कर… (परिंदा)
धक-धक करने लगा…(बेटा)
ओ राम जी…(राम लखन)
कह दो के तुम हो मेरी…(तेजाब)
सो गया ये जहान…(तेजाब)
कोयल-सी तेरी बोली…(बेटा)
किस्मत से तुम…(पुकार)

नर्गिस-राज कपूर
हिंदी फिल्मों में पहली बार रूपहले पर्दे पर रोमांस को जीवंत करने वाली पहली जोड़ी नर्गिस और राज कपूर की थी। राज कपूर को नर्गिस से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया ‘मैं जब 22 साल का था मेरी शादी हो चुकी थी और मैं पिता भी बन चुका था। मैं ‘आग’ फिल्म बनाने वाला था। फेमस स्टूडियो में शूटिंग करना चाहता था। वहां जद्दनबाई भी एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। मैं उनसे मिलना चाहता था, सो मैं शाम को उनके घर चला गया। मैंने मैरीन ड्राइव स्थित उनके घर की घंटी बजाई तो एक 16 वर्ष की लड़की जिसके उलझे बाल थे, ने दरवाजा खोला। उसे मैं देखता ही रह गया। वो किसी परी से कम नहीं लग रही थी। बालों की एक लट उसकी दाहिनी आंख पर आई, और लगता था सिर्फ मुझे एक आंख से देख रही थी।’ नर्गिस के लिए राज कपूर के ये उद्गार रूपहले पर्दे पर भी नजर आए।
फिल्में-’आवारा’, ‘श्री 420′, ‘आह’, ‘बरसात’, ‘चोरी-चोरी’, ‘अंदाज’, ‘जागते रहो’ जैसी सुपर हिट फिल्मों में काम किया।
चर्चित गाने-
प्यार हुआ इकरार हुआ…(श्री 420)
आवारा हूं…(आवारा)
जाने ना नजर…(आह)
आ जा सनम मधुर चांदनी में…(चोरी चोरी)
आ जा रे अब मेरा दिल पुकारे…(आह)
बरसात में…(बरसात)
हम आज कहीं दिल खो बैठे…(अंदाज)

Leave a Reply

Follow us on
Friend
Follow
Watch
Read Our Guest's Blog